बठिंडा। पंजाब में बम से उड़ने की धमकी मिलने का सिलसिला थमता मैनेजर नहीं आ रहा है बीते दिन स्कूलों और सरकारी भवनों को निशाना बनाने की खबर सामने आई थी, इसके बाद अब खबर है. बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है. धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में अफरातरफी का माहौल बन गया.
बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन इसके बाद भी लोगों से पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार धमकी मिलने के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई. सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश और निकास द्वार सहित सभी संवेदनशील स्थानों की जांच की. डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान की जांच की गई. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सामान की भी जांच की. इसके अलावा स्टेशन परिसर में पड़े लावारिस बैग और अन्य वस्तुओं की बारीकी से पड़ताल की गई. रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के डिब्बों का भी निरीक्षण किया गया तथा यात्रियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई.
आपको बता दें कि अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही लोगों को किसी अज्ञात व्यक्ति का सामान अपने पास न रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.
- प्रवेश वर्मा को कोर्ट से झटकाः सौरभ भारद्वाज पर मानहानि केस खारिज
- दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: चुनाव आयोग के खिलाफ एमपी के नेता भी होंगे शामिल, बीजेपी ने बताया ‘अराजकता की ट्रेनिंग’
- ‘F-35 के पास भी नहीं जाने देते, बेचने की बात करते हैं’, अमेरिकी कमांडर के सामने वायुसेना प्रमुख का तंज
- कुर्सी संभालते ही आराधना मिश्रा का बड़ा दांव, 2027 के लिए तय कर दिया कांग्रेस का ‘मिशन लखनऊ’
- छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद ने पारित किया पीएम मोदी का अभिनंदन प्रस्ताव, सीएम साय ने गिनाई 25 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

