बठिंडा। बठिंडा से राहत भरी खबर समाने आई है, 11 दिनों तक चली सफाई कर्मचारियों और सीवरेज वर्करों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई. इस हड़ताल के खत्म होने के बाद शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है. लगातार सफाई कर्मी की हड़ताल के कारण शहर में बहुत ही अधिक गंदगी हो गई है. वही दूसरे ओर लगातार गिर रहे पानी से इस गन्दगी को और भी अधिक बढ़ा दिया है.
पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिए जाने के बाद प्रदेशभर में हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया गया. बठिंडा में मेयर पदमजीत मेहता धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को सरकार की ओर से मिले आश्वासन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निगम के जनरल हाउस की बैठक बुलाकर कर्मचारियों की मांगों संबंधी प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे जाएंगे, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके.
इसके बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विनोद माली और सीवरेज वर्कर यूनियन के प्रधान रवि कुमार ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए सभी कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने के निर्देश दिए.
हड़ताल खत्म होते ही सफाई अभियान शुरू
आपको बता दें कि हड़ताल समाप्त होते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया और दोपहर बाद शहरभर में युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया. नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप कटारिया ने बताया कि सबसे पहले शहर में बने स्थायी और अस्थायी कूड़ा डंप हटाए जा रहे हैं. कुछ इलाके तो ऐसे है जहां बहुत ही अधिक गंदगी देखने को मिली है. हालात ऐसी है कि यहां कूड़े के बड़े बड़े ढेर लग चुकें है जिसे साफ करना एक बड़ा चैलेंज है.
- प्रवेश वर्मा को कोर्ट से झटकाः सौरभ भारद्वाज पर मानहानि केस खारिज
- दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: चुनाव आयोग के खिलाफ एमपी के नेता भी होंगे शामिल, बीजेपी ने बताया ‘अराजकता की ट्रेनिंग’
- ‘F-35 के पास भी नहीं जाने देते, बेचने की बात करते हैं’, अमेरिकी कमांडर के सामने वायुसेना प्रमुख का तंज
- कुर्सी संभालते ही आराधना मिश्रा का बड़ा दांव, 2027 के लिए तय कर दिया कांग्रेस का ‘मिशन लखनऊ’
- छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद ने पारित किया पीएम मोदी का अभिनंदन प्रस्ताव, सीएम साय ने गिनाई 25 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

