बठिंडा. बठिंडा के मलोट रोड पर जून में पुलिस द्वारा पकडे़ गए जासूसी कैमरा मामले में थाना थर्मल पुलिस को बड़ी सफलता मिलीं है. पुलिस ने अब चौथे आरोपी को भी पकड़ लिया है, आरोपी की पहचान दाना के रूप में की गई है, जिसे अजनाला से गिरफ्तार किया है. उसे अदालत में पेश करके पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मामले के मुख्य आरोपी नींबू को बटाला से गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले अशोक और आकाशदीप को जून में ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
सूत्रों के अनुसार, थाना थर्मल पुलिस ने उक्त मामले के मुख्य आरोपी नींबू को गिरफ्तार करके दो दिवसीय पुलिस रिमांड के दौरान अपने चौथे साथी दाना के बारे में खुलासा किया. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर दाना को पकड़ा.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने चौथे आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जिस चौथे आरोपी दाना को पुलिस ने पकड़ा है, उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि कैमरा लगाने के लिए साथ जाने के लिए उसने नींबू से पांच हजार रुपये लिए थे. आरोपी दाना पर पहले भी दो अलग अलग केस दर्ज हैं.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

