आकाश श्रीवास्तव, नीमच। शहर के दशहरा मैदान स्थित सम्राट नाश्ता सेंटर पर आज खाद्य गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया, जब समोसे के मसाले में कॉकरोच निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया।
READ MORE: नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म: बहन के घर गई युवती लड़ा बैठी इश्क, युवक से बनाए संबंध, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला किया दर्ज
जांच के दौरान दुकान से करीब 8 प्रकार के खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया। वहीं निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी सहित कई अनियमितताएं भी सामने आईं, साथ ही मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं पाया गया। फिलहाल खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

