मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के लोहरवास में शुक्रवार को चार लोगों पर मधुमक्खी के झुंड ने अटैक कर दिया। बताया जा रहा है कि दंपति परिवार जंगल में बकरी चराने गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ पर अगरबत्ती लगा दी। हैरानी वाली बात तो यह है कि जिस पेड़ में दंपति ने अगरबत्ती लगाई, उसी पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता भी था।
READ MORE: बड़वानी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने की छानबीन
ऐसे में अगरबत्ती के जलते ही धुआं सीधे मधुमक्खी के छाते पर पहुंचा और फिर अपने बचाव के लिए मक्खियां अचानक हमलावर हो गई। मधुमक्खियों ने इस दौरान चार लोगों पर अटैक कर दिया। घायल लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
READ MORE: अस्पताल में मजहबी गतिविधियां ! आईसीयू के गेट के सामने नमाज पढ़ती महिला का वीडियो वायरल, विश्व हिंदू परिषद ने की कार्रवाई की मांग
डॉक्टर अरुण पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खी के काटने के बाद चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें दो बच्चे भी शामिल है। यहां प्राथमिक उपचार कर दिया गया है, फ़िलहाल सभी की हालत स्थिर है। खेत में जानवर चराने के दौरान मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया।

