समीर शेख, बड़वानी। सतना और मैहर के बाद बड़वानी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय को खाली कराया गया है। कोर्ट के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए गए। इसी के साथ दुकानें और एडवोकेट चैंबर भी बंद कराए गए।
READ MORE: सतना जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
कोर्ट के चारों तरफ आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल, एडिशनल एसपी धीरज बब्बर, एडीएम सोहन कनास, थाना प्रभारी बलजीत बिसेन पुलिस फोर्स के साथ तैनात हैं। बता दें कि कोर्ट बड़वानी थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित है।
READ MORE: धार भोजशाला विवाद में नया मोड़ः जैन समाज की याचिका स्वीकार, MP सरकार और ASI से मांगा जवाब
धमकी मिलने की सूचना के बाद बम स्क्वाड जिला न्यायालय पहुंचा। टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ न्यायालय परिसर में छानबीन शुरू की। दिनेश चौहान और टीआई बलजीत बिसेन भी टीम के साथ अंदर पहुंचे।]

