अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिला न्यायालय को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के कार्यालयों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे विस्फोट करेंगे। इस धमकी से पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है। प्रधान जिला न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस-प्रशासन को अलर्ट कर दिया।
READ MORE: अस्पताल में मजहबी गतिविधियां ! आईसीयू के गेट के सामने नमाज पढ़ती महिला का वीडियो वायरल, सिविल सर्जन ने कही यह बात…
सतना जिला न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध ईमेल पहुंचा। इसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि कोर्ट परिसर और जजों के चैंबरों में 15 जहरीली गैस वाले बम प्लांट कर दिए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे डिटोनेट होंगे। धमकी की गंभीरता को देखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। आदेश पर बॉम्ब निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड को कोर्ट परिसर में तैनात कर दिया गया। कोर्ट को अस्थायी रूप से खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है – हर कोने, हर कमरे की जांच हो रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों में भी व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक किसी भी विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी है।
READ MORE: धार भोजशाला विवाद में नया मोड़ः जैन समाज की याचिका स्वीकार, MP सरकार और ASI से मांगा जवाब
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सेल धमकी वाले ईमेल की गहन जांच कर रही है – मेल भेजने वाले की आईपी लोकेशन, पहचान ट्रेस करने के प्रयास तेज हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

