अजय शास्त्री, बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में हुई एक शादी और बारात की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल इस शादी की चर्चा इसलिए हो रही हैं कि यहां पर बारात लग्जरी गाड़ियों की बजाय बैलगाड़ी से निकली। वहीं, दूल्हे के लिए भी एक बैलगाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसपर सवार होकर दूल्हे राजा अपनी दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचे।

बारात में शामिल हुए जदयू विधायक

इतना ही नहीं इस शादी और अनोखी बारात का गवाह यहां के क्षेत्रीय जेडीयू विधायक अभिषेक आनंद भी बने। विधायक अभिषेक आनंद दूल्हे की स्पेशल बैलगाड़ी में सवार होकर बारात पहुंचे। इस दौरान बैल गाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे बाराती की रौनक कुछ और ही बयां कर रही थी। बारात से जुड़े कई अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शादी बीते 17 अप्रैल को जिले के छौराही प्रखंड निवासी पुरपथार निवासी चंद्रकांत यादव के पुत्र प्रिंस यादव की थी।

बेगूसराय से समस्तीपुर पहुंची थी बारात

आपको बता दें कि यह शादी बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के बॉर्डर इलाके में सम्पन्न हुई, जहां बेगूसराय जिले के छौराही से समस्तीपुर के हसनपुर यह बारात गई थी। इस दौरान चेरिया बरियारपुर के विधायक अभिषेक आनंद भी बैलगाड़ी की सवारी करते हुए लड़के के बारात में शामिल हुए। वहीं उनके सहयोगी और अंगरक्षक भी इसके साथ साथ ही चल रहे थे।

चर्चा का विषय बनी यह अनोखी पहल

दरअसल, शादी में बुलेट, लग्जरी गाड़ी और चॉपर से लड़का और लड़की का आना जाना काफी पॉपुलर हो गया है। पर अब जिस तरीके से बैलगाड़ी से बारात निकाली गई वह अनोखा और चर्चा का विषय साबित हो रहा है। इधर विधायक के सहयोगी महेश कुशवाहा ने बातचीत में बताया कि बैलगाड़ी से बारात निकालने से पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश गया है। जिससे आने वाले समय में यह प्रचलन शुरू हो और हमलोग इको फ्रेंडली यातायात अपनाएं।

ये भी पढ़ें- ‘अमित शाह को करना चाहिए दिल्ली का दौरा’, जानें क्यों तेजस्वी ने गृहमंत्री को दी यह सलाह?