West Bengal Assembly Elections 2026 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Vidhan Sabha Chunav) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होते ही बंगाल में बवाल होना शुरू हो गया है। नादिया में बीजेपी बूथ एजेंट पर हमला कर सिर फोड़ दिया। आरोप टीएमसी समर्थकों पर लगा है। जबकि हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को हंगामा हो गया। CRPF जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होते ही बवाल शुरू हो गया हैं। नादिया के छपरा स्थित बूथ नंबर 53 पर बीजेपी बूथ एजेंट पर हमला कर सिर फोड़ दिया। बीजेपी ने हमला का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को हंगामा हो गया। CRPF जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
हावड़ा में मतदान केंद्र पर हंगामा, दो लोगों गिरफ्तार
बाली विधानसभा क्षेत्र के डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय के पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन में खराबी को लेकर बवाल हो गया। मतदान प्रक्रिया बाधित होने पर मतदाता भड़क गए और पूरे बूथ पर स्थिति बिगड़ गई। वहीं, स्थिति को बिगड़ता देख हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रण में ले लिया और हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 152, 153 और 154 नंबर बूथों पर भी गड़बड़ी और हंगामे की खबर सामने आई है।
बीजेपी कैंडिडेट की चुनाव अधिकारियों से बहस
कोलकाता की एंटली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेबाल की चुनाव अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोलिंग बूथ छोटा होने की वजह से बीजेपी के एजेंट को वहां से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद बीजेपी कैंडिडेट की इस बहस में टीएमसी के एजेंट भी शामिल हो गए। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाल दिया गया।
श्यामपुकुर में बूथ संख्या 140 और 143 पर हंगामा
श्यामपुकुर में बूथ संख्या 140 और 143 पर हंगामे की खबर है. आरोप है कि BJP के एक एजेंट को अपनी सीट पर बैठने से रोका गया। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस पर धमकियां देने का भी आरोप है। उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती मौके पर पहुंचीं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि एजेंट अपनी सीटों पर बैठ जाएं फिर भी, उनके इस हस्तक्षेप के बावजूद कथित तौर पर धमकियां अभी भी जारी हैं।
पूर्व बर्धमान में EVM में खराबी
पूर्व बर्धमान के कटवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 95 पर EVM में खराबी आ गई है। मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े हैं. वे नाराज़ हैं, क्योंकि मतदान शुरू होने से पहले ही EVM मशीन खराब हो गई।
नॉर्थ दमदम में बूथ नंबर 66 पर EVM खराब
नॉर्थ दमदम में बूथ नंबर 66 पर EVM में खराबी आ गई है. न्यू बैरकपुर इलाके में वोटिंग के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। वोटर परेशान हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

