West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को खत्म हो गया। पहले चरण में बंगाल में बम-पत्थर और लाठीबाजी के बीच बंपर वोटिंग। बंगाल के लोगों ने इतनी वोटिंग किया कि सारे रिकॉर्ड धराशयी हो गए। पश्चिम बंगाल (फेज-1) में आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन रिकॉर्ड किया गया है। चुनाव आयोग (election Commission) के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार 92.68% वोटिंग टर्नआउट दर्ज किया गया है।

बंगाल में मतदान के दौरान बम-पत्थर और लाठीबाजी की कई घटनाएं सामने आई।  मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पत्थरों और लाठी-डंडे से हमला किया। वहीं दक्षिणी दिनाजपुर (Dakshin Dinajpur) में बीजेपी प्रत्याशी कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट और बीजेपी नेता सुवेंदु सरकार (Suvendu Sarkar) को TMC कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जबकि आसनसोल में टीएमसी समर्थकों ने BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) की कार पर हमला किया है। इस हमले में बीजेपी प्रत्याशी की कार के कांच टूट गए। इन घटनाओं के बावजूद बंगाल चुनाव में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार 92.68% वोटिंग टर्नआउट दर्ज किया गया है। बंगाल के 16 जिलों में सबसे ज्यादा वोट टर्नआउट कूचबिहार जिले में 95.53 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जबकि बीजेपी नेता सुवेंदु को जहां दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था, वहां 95.37%, मतदान हुआ है।

16 जिलों में क्या रहा वोटर टर्नआउट का आंकड़ा

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप में रात 10 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में कुल वोटर टर्नआउट परसेंट 92.68 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, अगर जिलों के हिसाब से बात करें तो, अलीपुरद्वार – 92.03%, बांकुड़ा – 91.94%, बीरभूम – 94.42%, कूचबिहार – 95.53%, दक्षिण दिनाजपुर – 95.37%, दार्जिलिंग – 88.68%, जलपाईगुड़ी – 94.38%, झारग्राम – 92.11%, कालिम्पोंग – 83.01%, मालदा – 93.81%, मुर्शिदाबाद – 93.48%, पश्चिम बर्धमान – 90.26%, पश्चिम मेदिनीपुर – 92.10%, पूर्व मेदिनीपुर – 90.85%, पुरुलिया – 90.61% और उत्तर दिनाजपुर में 93.89% वोट टर्नआउट दर्ज किया गया।

लोगों ने बिना डर के किया मतदानः CEO मनोज कुमार अग्रवाल

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला फेज आज पूरा हो गया है। इसमें 152 विधानसभा सीटों के लिए 45 हजार मतदान केंद्रों में वोटिंग हुई। ईवीएम को सील किया जा रहा है और इन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने इस बार बिना किसी डर को मतदान किया। मुझे रिपोर्ट मिली है कि राज्य के मतदाता आयोग की तरफ से किए गए व्यवस्थाओं से काफी खुश थे। अब पश्चिम बंगाल के शेष 142 विधानसभा सीटों पर अगले चरण का मतदान अगले हफ्ते बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को संपन्न कराया जाएगा और इसके बाद वोटों की गिनती और नतीजों का ऐलान 4 मई, 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m