Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 अप्रैल 2026) की खबरों में बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, BJP कैंडिडेट पर हमला; ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बताया; पीएम मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाया, मिर्ची TMC को लगी; IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या में बड़ा खुलासा प्रमुख रहा।

1. बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, BJP कैंडिडेट पर हमला
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान के फाइनल आंकड़े जारी हो गए हैं. तमिलनाडु में 84.69% और पश्चिम बंगाल (फेज-I) में 91.78% वोटिंग के साथ, आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन 78.29% (2011) और पश्चिम बंगाल में 84.72% (2011) था. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों में, वोटिंग में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से ज्यादा है. दोनों राज्यों में हुई इस बंपर वोटिंग पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद वोटिंग का ये सबसे ऊंचा ग्राफ है.

2. ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बताया
अमेरिका में जन्मजात नागरिकता को लेकर बहस तेज हो गई है. इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसपर खुलकर बयान दिया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किए गए एक बेहद तीखे और विवादास्पद पत्र में भारत, चीन समेत कई अन्य देशों को ‘नर्क’ (Hellholes) कहकर संबोधित किया है. ट्रंप ने अपने पत्र में दावा किया कि कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर की नौकरियों पर भारत और चीन के लोगों का वर्चस्व है, जिससे अन्य लोगों के लिए अवसर सीमित हो गए हैं. उन्होंने जन्मजात नागरिकता वाली नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘यहां पैदा हुआ बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है, और फिर वे चीन, भारत या प्लानेट के किसी अन्य ‘नर्क’ से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं.’

3. पीएम मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाया, मिर्ची TMC को लगी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण की वोटिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरे फेज में होने वाली सीटों पर चुनैवी रौली की। कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी (TMC) पर करारा वार किया। पहले चरण में हो रही बंपर वोटिंग से खुश पीएम मोदी ने कहा कि झालमुरी (Jhalmuri) मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC से मुक्ति के लिए लोग वोट दे रहे हैं।

4. IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या में बड़ा खुलासा
दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी. इस बीच आज सुनवाई के दौरान राहुल मीणा ने कोर्ट में कहा कि मुझसे गलती हो गई. पैसों के लिए मैंने लिया. उसने कोर्ट को यह भी बताया उसने मृतका के शरीर को घसीटकर उसके फिंगरप्रिंट लेने की कोशिश की ताकि कैश वाले लॉकर खोला जा सके. पुलिस जांच में पता चला है कि, आरोपी को ऑनलाइन गेम की लत थी और इसी की वजह से वह 5 लाख के कर्ज में डूब गया था.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पाकिस्तान में 10 दिनों से अघोषित ‘लॉकडाउन’ः ईरान वार्ता की आस में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पिछले 10 दिनों से लॉकडाउन की स्थिति में है. इस्लामाबाद में सड़के बंद हैं, बाजार ठप पड़े हैं, और चारों ओर सुरक्षा बलों का पहरा है. संभावित शांति वार्ता और हाई-प्रोफाइल दौरों की अटकलों के चलते शहर की सड़कों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं. पाकिस्तान के एक ऐसी वार्ता की मेजबानी के लिए इंतजार कर रहा है, जिसमें हिस्सा लेने वाले देशों का रुख घंटे-घंटे में बदलता रहता है. (पूरी खबर पढ़े)
AIMIM पार्षद सहर शेख पाकिस्तानी-बांग्लादेशी कहे जाने पर भड़कींः AIMIM की युवा नेता और मुंब्रा की पार्षद सहर शेख के ओबीसी प्रमाणपत्र मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच शेख ने खुद को पाकिस्तानी कहे जाने और गालियां देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’ पार्षद सहर शेख पाकिस्तानी जैसे कमेंट पर भड़क गई हैं. ऐसा कहने वाले लोगों को मैं कहना चाहती हूं कि आप अपना खुद का सर्टिफिकेट चेक करो, शायद आपको पूर्वजों की याद आ रही है. (पूरी खबर पढ़े)
सोना-चांदी में गिरावट जारीः देश में सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिली है. 23 अप्रैल की सुबह, राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत गिरकर 154,890 प्रति 10 ग्राम हो गई. मुंबई में यह दर गिरकर 154,740 प्रति 10 ग्राम हो गई. ठीक एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 300 गिरकर 157,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड $4,742.97 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

