Bengal Bypolls Voting: देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।पश्चिम बंगाल की दोनों हॉट सीट नंदीग्राम (Nandigram) और रेजीनगर विधानसभा सीट (Rejinagar Assembly seat) पर भी मतदान जारी है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में भी बंगाल में राजनीति ड्रामा जारी है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) को हिरासत में लिया गया है।

विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अभी हिरासत में लेने का कारण नहीं बताया है। उनके बेटे गुलाम नबी आजाद भी रेजीनगर से उम्मीदवार हैं। जबकि नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा है।

AJUP अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया है कि सही तरीके से वोटिंग नहीं हो रही है, पुलिस यहां गड़बड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम मतदाताओं को खुलेआम परेशान कर रही है और पिछले दो महीनों से मुस्लिम वोटरों पर जुल्म किए जा रहे हैं। जबकि नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि इस उपचुनाव में हर नागरिक को खुलकर वोट देने की आजादी होनी चाहिए, लेकिन यहां खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। उन्होंने कहा कि बीती रात और उससे एक दिन पहले से ही उनके पोलिंग एजेंटों को जबरन उठाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और उनके कागजात भी छीन लिए गए हैं।

15 साल में पहली बार ममता न CM-विधायक, न उम्मीदवार

सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल पर है। यहां 15 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब उपचुनाव के दौरान ममता बनर्जी न मुख्यमंत्री हैं, न विधायक और न उम्मीदवार। मई में हुए विधानसभा चुनाव में TMC सत्ता से बाहर हो गई थी और ममता बनर्जी भी अपनी सीट हार गई थीं।

नंदीग्राम सबसे चर्चित सीट

बता दें कि पहले चर्चा थी कि ममता नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस सीट से संचिता प्रधान को टिकट दिया था। बाद में संचिता ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। अब नंदीग्राम सीट पर ममता का कोई उम्मीदवार नहीं है। वह कांग्रेस को समर्थन दे रही है। दूसरी सीट रेजीनगर है, जहां भी आज वोटिंग हो रही है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m