Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 अक्टूबर 2026) की खबरों में सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे; आज से इंडिगो के टिकट महंगे; Form-6 विवाद: राहुल गांधी के पोस्ट को EC ने बताया भ्रामक; 2026 Nobel Prize: जर्मनी-अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल प्रमुख रहा।

1. सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे
चुनाव वोटर लिस्ट (voter list) के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर (SIR) को लेकर पूरे देश में जारी प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान SIR प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी थी। CJI ने कहा कि बिना मेरी अनुमति के गैरकानूनी काम हुआ है तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

2. आज से इंडिगो टिकट महंगे
फेस्टिव सीजन में इंडिगो ने यात्रियों को जोर का झटका दिया है। घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो के आज से टिकट महंगे हो गए हैं। दरअसल इंडिगो ने जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है. इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में 375 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. पिछले तीन महीनों में ये लगातार तीसरा मौका है जब जेट ईंधन के दाम बढ़े हैं. इससे पहले अगस्त में ₹5 और सितंबर में ₹6.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.

3. Form-6 विवाद: राहुल गांधी के पोस्ट को EC ने बताया भ्रामक
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के Form-6 में बदलाव से जुड़े दावे पर चुनाव आयोग ने पलटवार किया है। आयोग ने सोमवार शाम राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट को ‘गुमराह करने वाला’ बताते हुए कहा कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से संबंधित आदेश 24 जून 2025 को आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी के बाद जारी किया गया था। आयोग ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 के अपने फैसले में इस आदेश को सही ठहराया है।

4. 2026 Nobel Prize: जर्मनी-अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल
2026 Nobel Prize in Medicine: साल 2026 का नोबेल पुरस्कार चिकित्सा विज्ञान (Nobel Prize in Physiology or Medicine 2026) जर्मनी के पीटर हेगेमैन (Peter Hegemann) और जॉर्ज नागेल (Georg Nagel) तथा अमेरिका के कार्ल डाइसेरोथ (Karl Deisseroth) को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक विकसित करने में अहम योगदान दिया, जिससे रोशनी की मदद से दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स को सक्रिय या निष्क्रिय किया जा सकता है। इस तकनीक को ऑप्टोजेनेटिक्स (Optogenetics) कहा जाता है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
लंदन-शिकागो फ्लाइट 28 हजार फीट नीचे आई:पायलट ने इमरजेंसी अलर्ट भेजा: लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक ट्रांसअटलांटिक फ्लाइट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट कुछ ही मिनटों में 28000 फीट का गोता खा गई. इस दौरान विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई तक आया था. फ्लाइट BA295 स्थानीय समयानुसार सुबह 11.50 बजे हीथ्रो टर्मिनल 5 से उड़ान भरी थी. (पूरी खबर पढ़े)
आज EC का घेराव करेगी कांग्रेसः एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। सोमवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। (पूरी खबर पढ़े)
निर्मला सीतारमण के भाषण में किसानों का हंगामाः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। 2 अक्टूबर को अन्नामय्या जिले में 1 लाख करोड़ रुपये के ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर (ISA) की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में सीतारमण अपना संबोधन दे रही थीं, तभी दर्शकों में मौजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी और हूटिंग शुरू कर दी। (पूरी खबर पढ़े)
ज्ञानेश कुमार नहीं हटेंगेः सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी को हटाने की मांग को खारिज कियाः चुनाव वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर (SIR) को लेकर पूरे देश में जारी प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने (सस्पेंड) करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी को हटाने और SIR रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। हालांकि पूरे मामले में शीर्ष न्यायालय ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया गया है। मामले की सुनवाई अब अगले हफ्ते से होगी। (पूरी खबर पढ़े)
बैंक लोन महंगा होगा! भारतीय रिजर्व बैंक की आज से अहम बैठक जारीः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की अहम बैठक आज (5 अक्टूबर) से शुरू होने जा रही है। इस तीन दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान 7 अक्टूबर को होगा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच होने वाली आरबीआई की मीटिंग में नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट (RBI Repo Rate) में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट्स) की बढ़ोतरी की पूरी संभावना दिख रही है। बेकाबू महंगाई रोकने के लिए RBI ये फैसला ले सकती है। इससे ब्याज दर 5.50% तक पहुंच सकती है। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

