फेस्टिव सीजन के दौरान सफर/घर जाना काफी महंगा होने वाला है. घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है. इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में 375 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. पिछले तीन महीनों में ये लगातार तीसरा मौका है जब जेट ईंधन के दाम बढ़े हैं. इससे पहले अगस्त में ₹5 और सितंबर में ₹6.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.  

हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के कारण 1 अक्टूबर से जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया था.

इंडिगो ने सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है. जिसकी सबसे बड़ी वजह जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा है. ये नए चार्ज 6 अक्टूबर, 2026 को रात 12:01 बजे से की जाने वाली सभी नई बुकिंग पर लागू होंगे.

एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है. इंडिगो ने इस साल तीसरी बार घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे पहले एयरलाइन ने 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था.

जेट फ्यूल के दाम 1 अक्टूबर से 121 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 137 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं. यह लगातार तीसरी मासिक बढ़ोतरी है. एयरलाइन ने कहा कि फ्यूल चार्ज में यह हालिया बढ़ोतरी फ्यूल की लागत में हुई बढ़ोतरी की पूरी भरपाई करने के लिए जरूरी रकम से अभी भी कम है.

एयरलाइन ने दूरी के आधार पर घरेलु उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाया है:–

घरेलू मार्ग (दूरी)पुराना ईंधन शुल्कनया ईंधन शुल्क
0-500 किमी275 रुपये375 रुपये
501-1,000 किमी400 रुपये600 रुपये
1,001-1,500 किमी600 रुपये900 रुपये
1,501-2,000 किमी800 रुपये1,150 रुपये
2,000 किमी से ऊपर950 रुपये1,300 रुपये

इंडिगो एयरलाइन का कहना है कि जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने से फ्लाइट ऑपरेशन यानी उड़ानों का संचालन काफी ज्‍यादा महंगा हो गया है, लेकिन उसने यात्रियों पर असर कम रखने के लिए सीमित और संतुलित बढ़ोतरी की है. इंडिगो ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में फ्यूल की कीमतों में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ATF की कॉस्ट पिछले एक दशक में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m