महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दल शिवसेना UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है. मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के विरोध मार्च पर देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला बोला और दोनों नेताओं को गजनी कहा. देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव-राज ठाकरे को याद दिलाया कि ज्ञानेश कुमार CEC साल 2025 में बने जबकि विधानसभा चुनाव 2024 में ही हो गए थे.

दरअसल ठाकरे भाइयों के नेतृत्व में हाल ही में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘विरोध मार्च’ निकाला था जिसपर सीएम फडणवीस ने हमला बोला.

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं का विरोध मार्च जनता ने नकार दिया. इतना ही नहीं, सीएम ने दोनों को ‘गजनी’ करार दिया.

इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “वे ‘गजनी’ जैसे हो गए हैं. इसलिए मैं इन ‘गजनियों’ को याद दिलाना चाहता हूं कि ज्ञानेश कुमार 2025 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने, जबकि महाराष्ट्र में चुनाव 2024 में हुए थे और SIR 2026 में शुरू हुआ.”

रविवार को मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व में हुए विरोध मार्च का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च पर तीखा हमला किया है. CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे मतदाताओं द्वारा बार-बार नकारे जाने की हताशा चुनाव आयोग पर निकाल रहे हैं.

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मेट्रो सिनेमा से विरोध मार्च का नेतृत्व किया. प्रदर्शन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m