West Bengal Assembly election 2026 first phase voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक 16 जिलों (8 उत्तर बंगाल और 8 दक्षिण-मध्य बंगाल) की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लगभग 3.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 1,452 उम्मीदवारों मैदान में हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जबकि लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं।

बंगाल में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां के सभी बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) होगी। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस त्योहार में पूरी ताकत से हिस्सा लेने की अपील करता हूं। मैं खास तौर पर अपने युवा दोस्तों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील करता हूं।

पीएम मोदी ने खास अपील

बंगाल चुनाव पर मतदाताओं से पीएम मोदी ने खास अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एस्स पर लिखा- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण की वोटिंग है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस त्योहार में पूरे जोश के साथ हिस्सा लेने की अपील करता हूं। मैं खास तौर पर अपने युवा दोस्तों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील करता हूं।

पांच लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट डालेंगे

पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटे हैं। जिसमें 210 जनरल सीटें हैं। वहीं 68 सीटें एससी और 10 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पांच लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। फर्स्ट फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। 44,376 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

बंगाल में इन जिलों में हो रहा मतदान

बंगाल चुनाव के पहले चरण में जहां मतदान होने हैं, उनमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिले शामिल हैं। इनमें मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम बर्द्धमान की 9, झारग्राम की 4, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, बांकुड़ा की 12 और पुरुलिया की 9 सीटें शामिल हैं।

बंगाल में पहले फेज में इन 16 जिलों में वोटिंग है.

  1. कूचबिहार
  2. अलीपुरद्वार
  3. जलपाईगुड़ी
  4. कलिम्पोंग
  5. दार्जिलिंग
  6. नॉर्थ दिनाजपुर
  7. साउथ दिनाजपुर
  8. मालदा
  9. मुर्शिदाबाद
  10. बीरभूम
  11. पश्चिमी बर्धवान
  12. बांकुड़ा
  13. पुरुलिया
  14. पश्चिमी मेदिनीपुर
  15. पूर्वी मेदिनीपुर
  16. झाड़ग्राम

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m