West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राजनीति तापमान का पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी और टीमसी में शाम, दाम, दंड भेद की होड़ लगी हुई है। बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अमित शाह ताबड़तोड़ रैलियां और बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच दूसरे फेज की वोटिंग से पहले अमित शाह ने बड़ी बैठक बुलाई है। अमित शाह (Amit Shah) की बैठक पर सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी (TMC) ने दावा किया कि बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है। शाह की बैठक में CBI, ED और NIA प्रमुख शामिल होंगे। बंगाल की सत्ता में टीएमसी को आने से रोकने के लिए ये पूरा खेल खेला जा रहा है। टीएमसी ने कहा कि अगले पांच दिनों में राज्य में कोई बड़ा घटनाक्रम हो सकता है।
टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि इस बैठक में सीबीआई, ईडी और एनआईए के प्रमुखों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि केंद्र के इशारे पर बंगाल में कुछ बड़ा करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि संभावित घटनाएं दक्षिण बंगाल के इलाकों कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर व दक्षिण 24 परगना में हो सकती हैं। डेरेक के मुताबिक, ये वे क्षेत्र हैं जहां भाजपा राजनीतिक रूप से कमजोर स्थिति में है। तृणमूल नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के लिए हर संभव ताकत लगा रही है। एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत 18 केंद्रीय मंत्री, कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय बल और एजेंसियां हैं, और दूसरी तरफ एक महिला मुख्यमंत्री हैं।
शाह का दावा- बीजेपी की होती जीत
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी पुरजोर कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के तमाम दिग्गज नेता लगातार राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। अमित शाह तो अपनी रैलियों में पूरे आत्मविश्वास के साथ बीजेपी की सत्ता आने की बात कह रहे हैं।
27 अप्रैल तक कोलकाता में रहेंगे अमित शाह
मंगलवार रात अमित शाह ने राजधानी कोलकाता में दूसरे फेज में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रभारी और प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। ये बैठक करीब 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली.बंगाल के पांचों संभागों की बैठक लेने के कार्यक्रम में अमित शाह की ये आखिरी बैठक थी। इस बैठक में गृह मंत्री जमीनी तैयारियों का जायजा, कमियों का मूल्यांकन और आगे की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हैं। 27 अप्रैल तक गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में ही रहेंगे। यानी जब तक दोनों चरणों की वोटिंग पूरी नहीं हो जाती शाह बंगाल नहीं छोड़ेंगे।
दो चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल अंचल के 5 जिले शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

