IRS Officer Daughter Murder Case: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना उसके आवास के अंदर हुई, जिसकी जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। परिवार के सदस्यों ने जब उसे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में पीड़िता के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की और फिर मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

घर से बरामद हुआ शव

शुरुआती जांच में पुलिस ने यौन शोषण की आशंका भी जताई है। इसके बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की संभावना सामने आ रही है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग केबल के इस्तेमाल की बात भी जांच में शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा सकें। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे घर का पूर्व घरेलू नौकर हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस व्यक्ति पर संदेह जताया जा रहा है, उसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। आशंका है कि वह इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दे सकता है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी की घटना से पहले और बाद की गतिविधियां क्या रही हैं और क्या वह इलाके में दोबारा दिखाई दिया था। पुलिस तकनीकी निगरानी और स्थानीय पूछताछ के जरिए आरोपी की लोकेशन और मूवमेंट ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

वारदात के वक्त जिम गए थे माता-पिता

सूत्रों के मुताबिक, वारदात के समय युवती के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वे सुबह जिम गए हुए थे। इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि इस समय-सीमा को ध्यान में रखकर पूरी कड़ी जोड़ी जा रही है। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वह वर्तमान में UPSC की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस पूर्व घरेलू नौकर पर शक जताया जा रहा है, वह राजस्थान का रहने वाला है और उसे कुछ महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी संभावित सुरागों पर काम किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि संदिग्ध के जल्द पकड़े जाने की संभावना है और गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की परतें सामने आ सकती हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m