Bengal Government Durga Puja Advertisement Controversy: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल सरकार के एक विज्ञापन पर सियासी बवाल मच गया है। विज्ञापन में मां दुर्गा को 11 हाथों के साथ दिखाने (Goddess Durga is depicted with 11 hands) पर विवाद बढ़ गया है। इसे लेकर TMC ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। हालांकि गलत विज्ञापन पर BJP ने मानी अपनी गलती स्वीकार कर ली है। हीं विज्ञापन को लेकर हंगामा मचने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने माफी मांगी है।
दरअसल यह विज्ञापन 7 सितंबर को होने वाले एक फेस्टिवल, “मिलन मेला” के लिए था। इसमें मां दुर्गा की तस्वीर है, लेकिन इस तस्वीर में मां दुर्गा को 10 की जगह 11 हाथ दिखाए गए। विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने इस तस्वीर को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को शेयर किया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि यह भाजपा की राज्य की संस्कृति के प्रति अनदेखी और बेइज्जइती का एक और उदाहरण है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा-तो अब, भाजपा सरकार के अनुसार, मां दुर्गा के 11 हाथ हैं… मां दुर्गा के 11 हाथ कब से हैं? और किसने सोचा था कि उन्हें इस तरह दिखाना ठीक है। उनके नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री तक, मां दुर्गा और बंगाल की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ बार-बार गलत व्यवहार करना बहुत अपमानजनक है!
टीएमसी ने आगे लिखा- मां की घर वापसी लाखों बंगालियों के लिए पवित्र है। फिर भी, एक सरकार जो बंगाल के लिए बोलने का दावा करती है, वह बंगाली संस्कृति, परंपराओं और बंगाल की पहचान बताने वाले त्योहारों से तेजी से कटती दिख रही है।पोस्ट में लिखा था, जो “ENOUGH IS ENOUGH” के साथ खत्म हुई थी।
सीएम सुवेंदु का ऐलान-बंगाल में नहीं होगा पूजा कॉर्निवल
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैं मां दुर्गा को 10 के बजाय 11 हाथों वाला दिखाने वाले गलत सरकारी विज्ञापन के लिए माफी मांगता हूं। हम ज्यादा सावधान रहेंगे और अधिकारियों को भी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने मामले को समझाते हुए कहा कि पिछली तृणमूल सरकार के उलट, नई सरकार दुर्गा पूजा कार्निवल नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसके बजाय महालया पर ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा प्रोग्राम करेंगे। ड्रोन होंगे, आतिशबाजी होगी और पूरा प्रोग्राम 4 घंटे का होगा। हम रोड शो भी करेंगे।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



