Donald Trump Approval Rating Drops All Time Low: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव (US midterm elections) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के सिर्फ दो महीने बचे हुए हैं। वहीं अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग ऑल टाइम लो पहुंच गई है। इससे रिपब्लिकन की संसद पर पकड़ कमजोर पड़ती हुई दिख रही है। जबकि डेमोक्रेट्स को हाउस में बहुमत की उम्मीद दिख रही है। सर्वे में डेमोक्रेट्स को वोटरों की पसंद में बढ़त मिली है। जबकि हाउस में उनकी वापसी के संकेत नजर आ रहे हैं।
रॉयटर्स और इप्सॉस के ताजा सर्वे के मुताबिक बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग ईरान युद्ध और देश की अर्थव्यवस्था से खुश नहीं हैं। इससे ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग ऑल टाइम लो पहुंच गई है। ट्रंप की लोकप्रियता में यह गिरावट रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए भी परेशानी बन सकती है।

सर्वे में रजिस्टर्ड वोटरों से पूछा गया कि अगर अभी कांग्रेस के चुनाव हों तो वे किस पार्टी को वोट देंगे। इसमें डेमोक्रेट्स को रिपब्लिकन से 5 प्रतिशत अंक की बढ़त मिली है। बता दें कि मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर सबकी नजर है। अभी रिपब्लिकन के पास 218 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 214। बहुमत हासिल करने के लिए डेमोक्रेट्स को सिर्फ तीन सीटें और जीतनी होंगी।
करीब 50 सीटों पर मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। अगर डेमोक्रेट्स हाउस में बहुमत हासिल कर लेते हैं तो ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कई जांचें शुरू हो सकती है। इससे सरकार को कई अहम कानूनों पर डेमोक्रेट्स के साथ समझौता करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई सीटों पर मुकाबला कड़ा है।
ट्रंप की लोकप्रियता क्यों अहम
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव अक्सर मौजूदा राष्ट्रपति के कामकाज पर जनता की राय से जुड़े होते हैं। इस बार ट्रंप की कम लोकप्रियता रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए चुनौती बन रही है। इतिहास भी डेमोक्रेट्स के पक्ष में जाता दिख रहा है। 1938 के बाद से सिर्फ दो मिडटर्म चुनाव ऐसे रहे हैं। जब राष्ट्रपति की पार्टी ने हाउस में अपनी सीटें बढ़ाई थीं। ऐसे में नवंबर का चुनाव ट्रंप के साथ-साथ पूरी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



