Election Commission Announces By-Election Dates: चुनाव आयोग ने देश की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Assembly By-Election) होगा। इन सीटों में पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम भी है। इस सीट पर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को वर्तमान सीएम शुभेंदु अधिकारी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। 5 विधानसभा सीटों में तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी व पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम है। इसके अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव (Lok Sabha By-Election) होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। चुनाव की औपचारिक गजट अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है।

चुनाव आयोग ने कहा कि नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक वोटर लिस्ट को लगातार अपडेट किया जाएगा। बशर्ते नॉमिनेशन की समय-सीमा से 10 दिन पहले तक आवेदन प्राप्त हो जाएं।आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर EVM और VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। EPIC कार्ड मुख्य पहचान दस्तावेज बना रहेगा। हालांकि वोटर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और चुनाव आयोग द्वारा बताए गए अन्य दस्तावेजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन सीटों पर होंगे उपचुनाव

  • तमिलनाडु में 2 सीट: मदुरांतकम और धारापुरम- ये दोनों विधानसभा सीटें मरागथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। दोनों सीटों की फाइनल वोटर लिस्ट 23 फरवरी को जारी की गई।
  • पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट: यह सीट एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। सीट की सूची 14 फरवरी को पब्लिश हुई।
  • पश्चिम बंगाल की रेजीनगर-नंदीग्राम सीट: रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर और नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई। 28 फरवरी को अंतिम रूप से जारी की गई।
  • असम की नागांव लोकसभा सीट: असम की नागांव लोकसभा प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को जारी की गई थी।

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2026
  • नॉटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
  • मतदान की तिथि: 06 अक्तूबर 2026
  • मतगणना की तिथि: 09 अक्तूबर 2026

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने दिया था इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था। वह कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए थे।असम की नौगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया था। जिसके बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं। अन्य विधासभा सीटों पर भी संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इस्तीफा दिया है।

हुमायूं कबीर ने छोड़ी थी रेजीनगर विधानसभा सीट

मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के नेता हुमायूं कबीर चुनाव जीते थे। उन्होंने नोदा विधानसभा सीट से भी चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था और नोदा विधानसभा के जनप्रतिनिधि के रूप में शपथ ली थी। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल  और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m