पश्चिम बंगाल में में इस बार BJP के शासनकाल में दुर्गा पूजा अलग ही रंग में नजर आनेवाला है. CM सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. कम बजट वाली पूजा समितियों को आर्थिक सहायता और मुफ्त बिजली दी जाएगी. मूर्ति विसर्जन के जुलूसों में DJ बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी. सबसे खास और महत्वपूर्ण बात यह है कि दुर्गा पूजा में अष्टमी के दिन शराब दुकानें और बार बंद रहेंगे. 

पश्चिम बंगाल सरकार ने इस वर्ष दुर्गापूजा समितियों के लिए एक लाख रुपए की वैकल्पिक सरकारी अनुदान की घोषणा की है. त्योहार की पवित्रता बनाए रखने और मूर्ति विसर्जन के जुलूसों को शांतिपूर्ण रखने का भी आग्रह किया.

CM सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को पूजा समितियों के साथ तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक करने के बाद यह घोषणा की कि उन्होंने पूजा समितियों के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान, मुफ्त बिजली और अनिवार्य फायर सेफ्टी लाइसेंस के शुल्क में छूट देने का ऐलान किया है.

राज्य सरकार कम बजट वाली दुर्गा पूजा समितियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. उन्हें एक लाख रुपए का अनुदान दिया जायेगा. इस अनुदान के लिए पूजा कमेटियों को स्थानीय थाने में आवेदन करना होगा.

ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब बंगाल सरकार ने आगामी दुर्गा पूजा समारोहों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने पूजा समितियों से अपील की है कि वे अपनी मूर्तियों, पंडालों और थीम में धार्मिक या सांस्कृतिक परंपराओं से छेड़छाड़ न करें और न ही किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएं.

शुभेंदु अधिकारी ने अष्टमी पर ड्राय डे घोषित कर दिया है. राज्य में इस साल महाअष्टमी के दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इस दौरान शराब की दुकानों के साथ-साथ बार भी बंद रहेंगे. 

मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि महालय से पहले दुर्गा पूजा की शुरुआत नहीं की जाएगी. इस तरह, कई वर्षों से जल्दी शुरुआत होने के बाद अब पारंपरिक त्योहार कैलेंडर के हिसाब से काम होगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m