Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 सितंबर 2026) की खबरों में दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार; अब 25 दिन में गैस सिलेंडर बुकिंग; प्रधानमंत्री जन धन योजना पर बड़ा खुलासा; दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या प्रमुख रहा।

1. दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी हॉस्टल की बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। हादसे के बाद से ही हरिराम फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

2. अब 25 दिन में गैस सिलेंडर बुकिंग
उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने यह अवधि घटाकर 25 दिन कर दी है। नई व्यवस्था 7 सितंबर 2026 से लागू कर दी गई है।

3. पीएम जन धन योजना पर बड़ा खुलासा
पीएम मोदी ने अपने पहले शासनकाल में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना था। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत 12 अगस्त 2026 तक देश भर में कुल 59.03 करोड़ (59,03,74,907) से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं। वहीं अब पीएम मोदी की प्रधानमंत्री जन धन योजना पर बड़ा खुलासा हुआ है। जन धन योजना के तहत खोला गया हर चौथा अकाउंट बंद पड़ा हुआ है। सबसे अधिक 3.23 करोड़ जन धन अकाउंट उत्तर प्रदेश में बंद हो गए हैं। वहीं 5.72 करोड़ खातों में जीरो बैलेंस है।

4. दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या
दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की शोर-शराबे का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 1-2 आरोपी नाबालिग भी हैं। पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान की ‘लाहौरी चूरन’ वाली AI डॉक्यूमेंट्रीः ऑपरेशन सिंदूर में कुटाई के बाद पाकिस्तान ने अपनी बेवकूफ जनता को बरगलाने का एक बार फिर अपना पुराना हथियार निकाला है। इस हथियार का नाम है झूठा प्रोपगैंडा वीडियो। इसी की तर्ज पर भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर जारी डॉक्यूमेंट्री के जवाब पाकिस्तान एयर फोर्स ने एयर फोर्स डे के मौके पर ‘फिज़ाओं के पासबां’ नाम का एक नया प्रचार वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान ने जो सस्ता गाना लगाया है, उसके बोल हैं- फलक में इनकी धाक है। पाकिस्तान एयर फोर्स की तरफ से जारी वीडियो AI डॉक्यूमेंट्री है। इस वीडियो में पाकिस्तान की वायु सेना ने भारत के 32 एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करने और दो S-400 तबाह करने का दावा किया है। यहां तक कि मिलिट्री सैटेलाइट जाम कर दिया और ग्रिड भी हैक करने का दावा किया है। (पूरी खबर पढ़े)
महातबाही के 11 दिन बाद तिब्बत पहुंचा इंटरनेशनल मीडियाः नेपाल-तिब्बत में आए फ्लैश फ्लड से हुई महातबाही के 11 दिन बाद इंटरनेशनल मीडिया तिब्बत पहुंचा (International media arrives in Tibet) है। ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ के बाद चीन (China) ने इंटरनेशनल मीडिया को वहां जाने से रोक दिया था। हालांकि 11 दिन बाद चीन ने भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाके में इंटरनेशनल मीडिया को जाने की इजाजत दी। इंटरनेशनल मीडिया को रिपोर्टरों को चीन ने भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाके का दौरा कराया। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली-रांची के बाद अब पुणे में Gen-Z प्रोटेस्टः दिल्ली-रांची के बाद अब पुणे में जेन-जी प्रोटेस्ट शुरू हो गया है। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग यानी एमपीएससी (MPSC) भर्ती परीक्षा गड़बड़ी को लेकर हजारों जेन-जी छात्र सड़कों पर उतर गए हैं। महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बढ़ रही धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों के शामिल हैं। छात्र न केवल परीक्षा सही से करवाने की मांग कर रहे हैं बल्कि चेयरमैन के इस्तीफे की भी डिमांड कर रहे हैं। इससे पुणे की सड़कों पर इस वक्त जंतर-मंतर जैसा नजारा दिख रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



