Manipur Teacher Beaten to Death in Delhi: इस वक्त की बड़ी और शर्मनाक खबर देश की राजधानी दिल्ली से आई है। दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की शोर-शराबे का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 1-2 आरोपी नाबालिग भी हैं। पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला दिल्ली के किलोकरी गांव का है। यहां मणिपुर के रहने वाले 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार और म्यूजिक टीचर चोंगथम विक्रम सिंह रहते थे।

जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह ने अपने घर के सामने डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों के शोर-शराबे और हंगामे का विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने विक्रम सिंह की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शोर-शराबे का विरोध करने नीचे आए थे विक्रम
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक किलोकरी गांव में रहने वाले विक्रम सिंह रिटायर्ड संगीतकार थे। उनके घर के सामने कुछ डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारी शोर-शराबा और हंगामा कर रहे थे। विक्रम सिंह ने इसका विरोध किया। विक्रम सिंह घर से नीचे आए और वहां मौजूद लोगों को कथित हंगामा करने से रोका। इससे नाराज आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने विक्रम सिंह को मुक्कों और घूंसों से मारा। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हत्या की FIR दर्ज, आरोपी पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक, घटना से जुड़े आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं. नाबालिग आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब घटना से पहले के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई, हमले में कितने लोग शामिल थे और किस आरोपी की क्या भूमिका थी।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



