Pakistan Air Force AI Documentary On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में कुटाई के बाद पाकिस्तान ने अपनी बेवकूफ जनता को बरगलाने का एक बार फिर अपना पुराना हथियार निकाला है। इस हथियार का नाम है झूठा प्रोपगैंडा वीडियो। इसी की तर्ज पर भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर जारी डॉक्यूमेंट्री के जवाब पाकिस्तान एयर फोर्स ने एयर फोर्स डे के मौके पर ‘फिज़ाओं के पासबां’ नाम का एक नया प्रचार वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान ने जो सस्ता गाना लगाया है, उसके बोल हैं- फलक में इनकी धाक है। पाकिस्तान एयर फोर्स की तरफ से जारी वीडियो AI डॉक्यूमेंट्री है। इस वीडियो में पाकिस्तान की वायु सेना ने भारत के 32 एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करने और दो S-400 तबाह करने का दावा किया है। यहां तक कि मिलिट्री सैटेलाइट जाम कर दिया और ग्रिड भी हैक करने का दावा किया है।
यह वीडियो आधिकारिक रूप से PAF के डायरेक्टोरेट जनरल पब्लिक रिलेशंस (DGPR) ने X पर शेयर किया। इसमें भारत के नक्शे पर हर तरफ विस्फोट के निशान दिखाए गए हैं और बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है – 32 IAF BASES HIT। पाकिस्तान वायु सेना की तरफ से जारी इस वीडियो में लोग सोशल मीडिया पर सबूत खोज रहे हैं। वहीं पाक को खूब फटकार लगा रहे हैं।
इस वीडियो में पाकिस्तान ने ऐसे-ऐसे दावे कर दिए हैं जो सुनकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ग्राफिक्स की मदद से बने इस वीडियो में पाकिस्तान ने दावा किया उसकी वायुसेना ने भारत के 32 एयरबेस पर हमला किया। दो S-400 सिस्टम उड़ा दिए, भारतीय मिलिट्री सैटेलाइट जाम कर दिए थे। पाकिस्तान के इस वीडियो के मुताबिक उसने भारत के आठ विमान गिराए और फ्यूल सप्लाई को जाम कर दिया था। लेकिन पाकिस्तान की बेशर्मी का आलम यह है कि पूरा वीडियो एनिमेशन और ग्राफिक्स पर आधारित है। इसमें कोई सैटेलाइट इमेजरी नहीं, कोई असली क्षति का प्रमाण नहीं, रनवे पर कोई गड्ढे नहीं, कोई हैंगर क्षतिग्रस्त नहीं।
लोग बोले- पाकिस्तान के ‘लाहौरी चूरन’ का नया संस्करण
पाकिस्तान का यह दावा इसलिए भी हास्यास्पद है क्योंकि पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना के पास 60 से अधिक एयर स्टेशन हैं। इनमें फ्रंटलाइन फाइटर बेस, ट्रेनिंग सेंटर और मेंटेनेंस यूनिट शामिल हैं। 32 बेस पर हमला करने का मतलब होगा कि IAF की आधी से ज्यादा क्षमता नष्ट हो गई। पाकिस्तान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर इसे ‘लाहौरी चूरन’ का नया संस्करण कहा जा रहा है। भारतीय यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए पूछा कि अगर इतनी बड़ी जीत हुई तो सैटेलाइट तस्वीरें कहां हैं? क्यों सिर्फ ग्राफिक्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है?
डिस्कवरी चैनल ने जारी की थी डॉक्यूमेंट्री
बता दें कि भारत में डिस्कवरी चैनल ने 15 अगस्त को दो हिस्सों में एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित किया थाष इसका नाम था- ‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’। इस डॉक्युमेंट्री में भारत के तत्कालीन तीनों सेनाओं के प्रमुखों के दावे थे, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान का बयान था। सबूत थे और वीडियो फुटेज थे। इस डॉक्युमेंट्री में भारत के तत्कालीन DGMO ने साफ कहा था कि पाकिस्तान जंग रोकने के लिए माफी मांग रहा था।
भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस पर किए गए हमलों के स्पष्ट सबूत पेश किए हैं। नूर खान, मुरीद, रफीकी, सरगोधा, जैकाबाबाद और भोलारी जैसे ठिकानों पर सैटेलाइट तस्वीरें और वीडियो फुटेज जारी किए। पश्चिमी मीडिया ने भी इन सबूतों की पुष्टि की। भारत ने पाकिस्तान के रडार, एयर डिफेंस सिस्टम और एयरक्राफ्ट हैंगर को निशाना बनाया था।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



