Guwahati Husband Murder His Wife: असम की राजधानी गुवाहाटी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में पहले तो पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की। इससे भी मन नहीं भरा को पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखे रखा। महिला की उंगलियां भी काटे जाने की बात सामने आई है। असम पुलिस (Assam Police) ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल हत्या की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। असम पुलिस पति की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे आखिर क्या वजह थी।
पूरा मामला गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन का है। मृतका की पहचान नूनमती की रहने वाली रिया तालुकदार के रूप में हुई है। रामानुजन गोस्वामी ने पहले तो पत्नी की बेरहमी से हत्या की। उसके बाद सभी सीमा का लांघते हुए पत्नी का सिर काटकर काले पॉलीथीन में फ्रिज में छिपा दिया था। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या शव बरामद होने से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई है। फिलहाल हत्या की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पुलिस संदिग्ध पति की तलाश और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

बुटीक में काम करती थी मृतिका
पुलिस के मुताबिक मृतिका रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे। परिवार में उसका केवल एक भाई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 8 बजे घर से निकल गया था।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो महिला की हत्या की भयावह जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और उसे काले पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया गया। महिला की उंगलियां भी काटे जाने की बात सामने आई है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



