Kochi-Abu Dhabi Air India Flight Emergency Landing: टाटा स्वामित्व वाली एयर इंडिया के विमानों के साथ हादसों को सिलसिला जारी है। एयर इंडिया के फ्लाइट कभी पायलटों के ड्रग सेवन, कभी फ्यूल टैंक में खराबी तो बम की धमकी पर इमरजेंसी लैंडिंग होने का सिलसिला जारी है। इस बार तो हद ही हो गई। कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट के इंजन से 36,000 फीट ऊंचाई पर तेल निकलने लगा। इससे यात्रिय़ों में हंगामा मच गया है। आनन-फानन में ‘खतरों के खिलाड़ी’ (khatron ke khiladi) बनकर पायलट ने कोच्चि एयरपोर्ट (Kochi Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
घटना 7 सितंबर सुबह की है। घटना पर एअर इंडिया एक्सप्रेस और DGCA की ओर से घटना पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक Air India Express की फ्लाइट IX 415 कोच्चि से अबू धाबी जा रही थी। सारी जांच के बाद फ्लाइट को टेक ऑफ के लिए अनुमति दी गई। पायलटों को विमान के उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद इंजन-1 में ऑयल की मात्रा तेजी से घटती नजर आई। उसय फ्लाइट 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। फ्लाइट के क्रू मेंबने ने इंजन 1 पर तेल की मात्रा तेज़ी से गिरती हुई देखी। तेल का प्रेशर डेंजर ज़ोन में पहुँच गया तो इंजन बंद कर दिया। इसके बाद क्रू ने FORDEC असेसमेंट किया। इसके बाद उड़ान रद्द कर कोच्चि लौटने का फैसला लिया गया। कमांडर ने हाई फ्रिक्वेंसी पर मुंबई रेडियो से संपर्क किया। ATC को विमान के कोच्चि लौटने की जानकारी दी। पायलट ने खतरों के बीच फ्लाइट की सफल लैंडिंग कोच्चि एयरपोर्ट पर करा ली।
उड़ान के 50 मिनट बाद पायलट को पता चला
सूत्रों के मुताबिक, पायलटों की को विमान के उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद इंजन-1 में ऑयल की मात्रा तेजी से घटती नजर आई। इसके बाद क्रू ने FORDEC असेसमेंट किया। इसके बाद उड़ान रद्द कर कोच्चि लौटने का फैसला लिया गया। कमांडर ने हाई फ्रिक्वेंसी पर मुंबई रेडियो से संपर्क किया। ATC को विमान के कोच्चि लौटने की जानकारी दी।
लगातार एयर इंडिया के साथ हो रही घटनाएं
एयर इंडिया के साथ ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एयर इंडिया के साथ इस तरह घटनाएं हो चुकी है। पिछले थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) का टेस्ट पॉजिटिव आया था
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



