RSS Chief Mohan Bhagwat UK Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस चीफ मोहन भागवत तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर ब्रिटेन पहुंच गए हैं। मोहन भागवत लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे भी पहुंचे। संघ प्रमुख लंदन के ऐतिहासिक खालसा जत्था ब्रिटिश आइल्स गुरुद्वारा साहिब जाकर मत्था टेका। यह भारत के बाहर सबसे पुराने गुरुद्वारों में से एक है और 1908 से अस्तित्व में है। इसके बाद सिख समुदाय से बातचीत की।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुद्वारे में रुमाला साहिब भेंट किया और कड़ा प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही भागवत ने विल्सडेन के श्री स्वामीनारायण मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव देखा।
राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताया कि मोहन भागवत ने लंदन के विल्सडेन में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर का भी दौरा किया. यहां उस समय जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था। मोहन भागवत ने रुमाला साहिब भेंट किया, कड़ा प्रसाद ग्रहण किया और गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ सार्थक बातचीत की। सिख परंपराओं के अनुसार, गुरु दरबार में किसी भी ऐसे श्रद्धालु का स्वागत है जो “पूरी विनम्रता के साथ प्रार्थना करने और गुरु का आशीर्वाद लेने” आता है। भागवत लंदन के एक कम्युनिटी सेंटर में ‘सेलिब्रेशन ऑफ वननेस’ (एकता का उत्सव) थीम पर आयोजित अपनी UK यात्रा की सबसे बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।
एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लंदन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र” का विचार धर्म, पूजा-पद्धति या जीवनशैली पर नहीं, बल्कि विविधता को स्वीकार करने पर आधारित है। उन्होंने तर्क दिया कि “एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं है। मोहन भागवत ने लंदन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘हिंदू राष्ट्र’ का मतलब किसी खास धर्म, पूजा या जीवनशैली से नहीं है। उनके मुताबिक, इसका मतलब अलग-अलग विचारों और विविधताओं को स्वीकार करना है। उन्होंने कहा कि एकता के लिए सभी का एक जैसा होना जरूरी नहीं है।
भागवत का दौरा पश्चिमी देशों में हिंदुत्व को लेकर गलतफहमियां दूर करने का प्रयास
बता दें कि भागवत का लंदन दौरा RSS के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है। इसके जरिए संघ दुनिया के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहता है और अपने संगठन व कामकाज के बारे में “सही” नजरिया पेश करना चाहता है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा हिंदुत्व को लेकर दुनिया में मौजूद गलतफहमियों को दूर करने और पश्चिमी देशों के शिक्षाविदों तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के साथ भारत को लेकर गहरी सभ्यतागत बातचीत करने के उद्देश्य से हो रहा है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



