US 250 Years Freedom Celebration: अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर बेंगलुरु में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कर्नाटक केसीएम डीके शिवकुमार और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) शामिल हुए। इसमें अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों (India-US Relations) पर चर्चा की।साथ ही सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर पर बड़ा दावा भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने वाला पर यह जश्न मनाने लायक है। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे पीछे मुड़कर देखने के लिए भारत नहीं भेजा है।

मुझे यहां काम पूरा करने और आगे देखने के लिए भेजा है। हमारा ध्यान इसी पर है कि अमेरिका और भारत में असली लोगों के लिए असली नतीजे निकलें और दोनों देशों को फायदा मिले। इस बारे में बात करने के लिए बेंगलुरु सबसे अच्छी जगह है क्योंकि यह शहर निर्माण करता है। यह काम पूरा करता है। यह इंतजार भी नहीं करता और यहां का प्रशासन भी ऐसा ही है। गोर ने आगे कहा कि यही भावना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-भारत संबंधों में लेकर आए थे।

सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। गोर ने कहा कि कर्नाटक में भारत-अमेरिका रिश्ते तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक, एआई और बिजनेस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि Pax Silica और TRUST जैसी पहलों के जरिए अमेरिकी और भारतीय उद्योगों के लिए नए अवसर बनाए जा रहे हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या कहा
गोर ने कहा कि एक राजदूत के तौर पर मैंने भी हर दिन इसी भावना को लाने की कोशिश की है। हर हफ़्ते हम दोनों देशों के लिए फायदेमंद स्थितियों (win-win situations) के उदाहरण खोजने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आज रात मुझे TRUST फेलोशिप शुरू करने में मदद करने पर गर्व है। हम AI, सेमीकंडक्टर, क्वांटम और बायोटेक में एक नई साझेदारी करने पर पहल कर रहे हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m