Nepal-Tibet Flash Floods: नेपाल-तिब्बत में आए फ्लैश फ्लड से हुई महातबाही के 11 दिन बाद इंटरनेशनल मीडिया तिब्बत पहुंचा (International media arrives in Tibet) है। ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ के बाद चीन (China) ने इंटरनेशनल मीडिया को वहां जाने से रोक दिया था। हालांकि 11 दिन बाद चीन ने भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाके में इंटरनेशनल मीडिया को जाने की इजाजत दी। इंटरनेशनल मीडिया को रिपोर्टरों को चीन ने भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाके का दौरा कराया।
चीन और नेपाल में आए इस इस आपदा में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि अभी 5,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। इन लोगों का कहीं कोई पता नहीं चल सका है। वहीं शनिवार तक चीन की तरफ 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि 519 लोग लापता थे। इनमें 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं। लापता लोगों में 49 भारतीय भी हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को रॉयटर्स समेत कई विदेशी मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को ग्यिरोंग बॉर्डर क्रॉसिंग का दौरा कराया। यह इलाका 26 अगस्त को पानी, कीचड़ और मलबे की तेज लहर की चपेट में आया था। दौरे के दौरान पत्रकारों ने प्रभावित इलाके में चल रहे बचाव अभियान को देखा। बचावकर्मी खुदाई मशीनों, फावड़ों और जमीन के नीचे तलाश करने वाले रडार की मदद से लोगों और शवों को खोज रहे हैं।
चीन की पांच मंजिला कस्टम्स बिल्डिंग पर मलबे में दबा
आपदा से पहले यहां चीन की पांच मंजिला कस्टम्स बिल्डिंग थी, लेकिन अब उसका कोई निशान नहीं बचा है। करीब 20 मीटर ऊंचा बॉर्डर गेट भी मलबे में दब गया है। वहां सिर्फ पास के पानी के टावर का एक हिस्सा दिखाई दे रहा है। जहां पहले बॉर्डर गेट था, वहां चीन का झंडा लगाया गया है। आसपास का पूरा इलाका भूरे-काले मलबे से ढका हुआ है। बचावकर्मी चेतावनी वाले बोर्ड के पीछे लगातार खुदाई कर रहे हैं।
चीन का दावा- नेपाल की तरफ ग्लेशियर टूटने से शुरू हुई तबाही
बता दें कि 26 अगस्त को नेपाल की तरफ ग्लेशियर टूटने के बाद पानी, मिट्टी और मलबे की तेज लहर चीन की सीमा तक पहुंची। इसने ग्यिरोंग बॉर्डर क्रॉसिंग को पूरी तरह तबाह कर दिया। चीन का कहना है कि हादसे की शुरुआत नेपाल की तरफ ग्लेशियर टूटने से हुई थी। इसके बाद चीन ने प्रभावित इलाके में बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



