US Green Card Alert For Indians: अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर आई है। EB-1 कैटेगरी के तहत अमेरिकी ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हजारों भारतीयों को बड़ा झटका लग सकता है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट (US State Department) ने चेतावनी दी है कि ज्यादा मांग की वजह से 30 सितंबर को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर से पहले ही ये कैटेगरी फुल हो सकती है। स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि अमेरिका का फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले ही भारत के लिए तय EB-1 कोटा खत्म हो सकता है। इससे EB-1 यानी नौकरीपेशा वालों के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करना मुश्किल हो सकता है।
US स्टेट डिपार्टमेंट की यह चेतावनी सितंबर के वीजा बुलेटिन में आई है। बता दें कि ग्रीन कार्ड उन खास लोगों के लिए होता है, जिनमें असाधारण काबिलियत होता है। जैसे कि प्रोफेसर, रिसर्चर, मल्टीनेशनल कंपनियों के एग्जीक्यूटिव या फिर मैनेजर।
बुलेटिन के अनुसार 30 सितंबर को अमेरिका का फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले ही भारत के लिए तय EB-1 कोटा खत्म हो सकता है। स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि EB-1 वीजा कैटेगरी में भारत से जुड़े विदेशी नागरिकों की ज्यादा मांग और वीजा के इस्तेमाल की वजह से आने वाले हफ़्तों में इस कैटेगरी को बंद करना पड़ सकता है। अगर फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले ही EB-1 कैटेगरी में भारत की तय सीमा पूरी हो जाती है। इस स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और जरूरत के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे।
रोजगार वीजा की सीमा 7 प्रतिशत
स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2026 के लिए इमिग्रेशन एंड नेशनेलिटी एक्ट (INA) की धारा 201 की शर्तों के तहत दुनियाभर में रोजगार-आधारित प्राथमिकता सीमा 186,317 है। प्रति-देश सीमा कुल वार्षिक रोजगार सीमा का 7 प्रतिशत तय की गई है, जो कि 28,862 है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



