पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा के कुल 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान हुआ. लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों में 86.11% और डायमंड हार्बर के 4 बूथों में 87.60% वोटिंग हुई. यानी एवरेज 86.86% वोटिंग हुई. साउथ 24 परगना में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया. फालता में वोटर्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया.
उन्होंने बताया कि वोटिंग के बाद TMC के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. जब वे इसका विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया. कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है. TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि TMC 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी.
गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं
बता दें कि, री-पोलिंग उन मतदान केंद्रों पर कराई जा रही है जहां पहले चरण के दौरान अनियमितताओं या गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं. चुनाव आयोग ने इन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है. केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी लगातार निगरानी बनाए हुए है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, मतदान प्रतिशत में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई.
ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज किया
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने में सिर्फ एक दिन बचा है लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे कॉन्फिडेंस में नजर आ रहीं हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि TMC मौजूदा विधानसभा चुनावों में जीतेगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने एग्जिट पोल के तमाम अनुमानों को खारिज कर दिया और उन्हें “स्टॉक मार्केट में हेरफेर” करने की कोशिश बताया. उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में BJP झूठ बोल रही है. ‘एग्जिट पोल कुछ भी नहीं हैं. उन्हें स्टॉक मार्केट को बचाने के लिए दिखाया जा रहा है’.
कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
ममता बनर्जी ने काउंटिंग से पहले एक वर्चुअल मीटिंग में तृणमूल के काउंटिंग एजेंट्स को ‘वोकल टॉनिक’ दिया. उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ जीत नहीं रहे हैं. हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं. हम 200 से ज्यादा सीटें जीतकर जीत रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि काउंटिंग में खेला होगा. मैं देखना चाहती हूं कि वे कितने बड़े खिलाड़ी हैं. हमारे खिलाड़ियों की कमी नहीं है. यह एक शानदार खेल होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

