Bengal TMC Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। टीएमसी चीफ को हर दिन झटके पर झटके लग रहे हैं। पार्टी में टूट के बीच ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) समेत TMC के 5 नेताओं को लीगल नोटिस मिला है। ये लीगल नोटिस बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार (Kakoli Ghosh Dastidar) के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार (baidyanath Ghosh Dastidar) ने भेजा है।

डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने अपने खिलाफ की गई राजनीतिक बयानबाजी पर ये लीगल नोटिस ममता बनर्जी समेत 5 टीएमसी नेताओं को दिया है। बारासात से सांसद डॉ. काकोली घोष के बेटे ने अपने और अपने परिवार पर लगे तमाम आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।

दरअसल बैद्यनाथ घोष ने कहा कि उन्होंने बरासात विधानसभा सीट से कभी भी विधायक का टिकट नहीं मांगा था। यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। टीएमसी नेता सोनाली गुहा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि उनके भाई और उनकी मां डॉ. काकोली घोष दस्तिदार पर हर दिन शराब पीने का लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार और असत्य हैं। उन्होंने इन आरोपों को उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि खराब करने की कोशिश बताया। उन्होंने नोटिस में खुलासा किया कि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के प्रतिनिधियों और बारासात जिला टीएमसी के तत्कालीन अध्यक्ष सोहम पाल ने खुद व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से डॉ. बैद्यनाथ से कई बार संपर्क किया था। उन्होंने डॉ. बैद्यनाथ को बारासात से चुनाव लड़ने और स्वास्थ्य शिविरों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया था।

15 दिनों मांगें माफी
नोटिस में सभी पांच नेताओं- ममता बनर्जी, सांसद कल्याण बनर्जी, सांसद सौगत रॉय, सांसद महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा से भविष्य में बैद्यनाथ के खिलाफ किसी भी तरह की झूठी बयानबाजी बंद करने, भविष्य में उनके या उनके परिवार के बारे में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष टिप्पणी न करने को कहा गया है। साथ ही नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों में सार्वजनिक स्पष्टीकरण और माफी नहीं मांगी गई तो वह सिविल, क्रिमिनल और अन्य उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा लेंगे। मानहानि की सख्त कानूनी कार्यवाही शुरू करेंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m