Mahua Moitra React On Saayoni Ghosh Rebellion: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। टीएमसी के 19 बागी सांसदों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। इसमें बड़ा और शॉकिंग नाम टीएमसी सांसद सयानी घोष का है। ममता बनर्जी की बेहद करीबी और टीएमसी की फायरब्रांड चेहरा सयानी घोष भी बागी हो गई हैं। जादवपुर संसदीय क्षेत्र से टीएमसी सांसद सयानी घोष के बागी होने पर महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। सयानी घोष के बागी होने पर महुआ बेहद भावुक दिखीं और उनका दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि सयानी घोष बेवफा नहीं हो सकतीं। वो मेरी बच्ची जैसी है।
मीडिय़ा को दिए एक इंटरव्यू में महुआ ने सयानी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत तौर पर बहुत गहरी ठेस पहुंची है। कुछ चीजों ने मुझे बहुत आहत किया है, वो (सयानी) मेरी बच्ची जैसी है, मेरी बहन जैसी है। वह मेरी बेटी की उम्र की है और मैं उसी तरह उसे प्यार करती हूं। अगर कोई और पार्टी छोड़ता तो मुझे कोई दर्द नहीं होता। वो बेवफा नहीं हो सकतीं।

महुआ ने सयानी का बचाव करते हुए कहा कि मैं इस बात की गारंटी ले सकती हूं कि वह कोई बेवफा या फायदा उठाने वाली इंसान नहीं है। उसे पैसों में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह काफी सादा जीवन जीती है और हमेशा काम करती रहती है। वह जीरो से उठकर यहां तक पहुंची है। वो बेहद दयालु इंसान है। सयोनी के टीएमसी से बगावत के पीछे डर एक बड़ी वजह हो सकती हैष शायद यह डर और अन्य चीजों का मिला-जुला परिणाम है।
‘सयोनी को पार्टी ने क्या कुछ नहीं दिया’
महुआ मोइत्रा ने इस बात पर भी निराशा जताई कि जिस पार्टी ने सयानी घोष को इतने कम समय में इतना बड़ा राजनीतिक कद दिया, उसे छोड़ना बहुत परेशान करने वाला है। उन्होंने याद दिलाया कि सयोनी 2021 में ही टीएमसी में शामिल हुई थी। इन 5 सालों में पार्टी ने उन्हें विधायक का टिकट दिया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाया और 2024 के लोकसभा चुनाव में जादवपुर जैसी प्रतिष्ठित सीट से टिकट दिया। उन्होंने कहा कि जब सयोनी ऐसे अचानक पलट सकती हैं, तो फिर आप किस पर भरोसा करेंगे?
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

