TMC 3 Muslim MP Support Modi Government: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी पार्टी टीएमसी अपने अबतक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। ममता बनर्जी की पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। टीएमसी के 19 बागी लोकसभा सांसदों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। ममता बनर्जी के बागी सांसदों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) और सबसे करीब सायोनी घोष का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि बागी सांसदों के गुट में 3 मुस्लिम सांसद भी शामिल हैं। आमतौर पर मुस्लिमों को बीजेपी का विरोधी माना जाता है। वहीं टीएमसी के ये तीन मुस्लिम सांसद ममता बनर्जी से गद्दारी कर बगावत का झंडा बुलंद कर अब मोदी सरकार का साथ देने का ऐलान किया है।
ममता बनर्जी के बागी तीन मुस्लिम सांसदों की लिस्ट में सबसे बड़ा और शॉक्ड करने वाला नाम पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य यूसुफ पठान का है। कभी ममता बनर्जी के खास रहे यूसुफ पठान ने भी ममता बनर्जी से बगावत कर दी है। यूसुफ पठान के अलावे खलीलुर रहमान (Khalilur Rahman) और अबू ताहिर खान (Abu Taher Khan) का नाम बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल है। यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जबकि जांगीपुर लोकसभा सीट से खलीलुर रहमान और मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से अबू ताहिर खान सांसद हैं।

इधर बगावत सांसदों के लेकर नया खुलासा हुआ है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 14 दिन के अंदर ही टूट गई थी। 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 14 दिन बाद 18 मई को 19 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के ऑफिस को अलग गुट बनाने का प्रस्ताव भेज दिया था। मतलब 14 दिन के अंदर ही टीएमसी टूट चुकी थी। काकोली घोष के नेतृत्व में इन सांसदों ने अलग गुट बनाने की मांग की थी। जबकि 20 मई को टीएमसी ने स्पीकर को एक और पत्र लिख कर कहा कि काकोली की जगह कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाया जा रहा है।
बागी सांसदों की लिस्ट ये सभी सांसद
लोकसभा स्पीकर के ऑफिस में पत्र भेजने वाले 3 मुस्लिम सांसदों के अलावा काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, डॉक्टर शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक के नाम शामिल हैं।
टीएमसी में ऐसे शुरू हुआ बगावत का सिलसिला
बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी अपने अबतक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। बंगाल चुनाव में बीजेपी से बुरी तरह हारने के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को विधानसभा और संसद में भीतरी बगावत का सामना करना पड़ रहा है। टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को हर दिन नये झटके लग रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस में बगावत का दौर रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) और संदीपन साहा (Sandipan Saha) के निष्कासन के बाद शुरू हुआ था। पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते ममता ने इन दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी बागी होकर अपने साथ 58 विधायक ले गए और विपक्ष के नेता बन गए। हालांकि, ये सभी विधायक टीएमसी में ही हैं।
इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने बगावत कर दी। द टीएमसी के 20 सांसदों ने बगावत करते हुए अलग गुट बना लिया है। टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसद एक अलग गुट बनाकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार को समर्थन करने का फैसला किया है। वहीं बागी सांसदों ने काकोली घोष (Kakoli Ghosh) को अपना चीफ व्हिप चुना है। काकोली घोष के साथ सायोनी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान शताब्दी रॉय, बापी हलदर, अरूप चक्रवर्ती, जून मालिया, दीपक अधिकारी (देव), कालीपदा सरेन, जगदीश बसुनिया, असित मल, अबू ताहिर खान, खलीकुर रहमान, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और पार्थ भौमिक हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

