Bengal Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों (Bengal Assembly Election Result) को बाद बंगाल में हिंसा की आग भड़क उठी है। चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई जगहों पर हिंसा हो रही है। लोगों ने कोलकाता में टीएमसी दफ्तर को बुलडोजर से तोड़ (TMC office demolished with bulldozer) दिया। लोगों का आरोप है कि टीएमकी का ऑफिस अवैध कब्जा कर बनाया गया है। वहीं आसनसोल में TMC का दफ्तर फूंक (TMC office burnt) दिया। हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई है। कई जगह बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ गई है।

बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग (election Commission) ने नाराजगी जताई है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को दंगाईय़ों के खिलाफ कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने निर्देश में कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रभावित इलाकों में गश्त लगाए जाने का निर्देश दिया है।

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के एक दफ्तर में देर रात आग लगाई जाने के बाद इलाके में तनाव जारी है। यह दफ्तर तृणमूल कांग्रेस की वार्ड नंबर 53 की पार्षद मौसमी बोस का था। आग तेज़ी से फैली कि दफ्तर जलकर राख हो गया और पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

TMC दफ्तर पर बुलडोजर चला

मंगलवार रात कोलकाता में बुलडोजरों के साथ आए लोगों ने ऐतिहासिक हॉग मार्केट इलाके के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दफ़्तर को ढहा दिया। इस घटना से दुकानदारों में दहशत फैल गई और उन्हें अपनी दुकानें अचानक बंद करनी पड़ीं। टीएमसी का न्यू मार्केट में यूनियन दफ़्तर लोगों का मुख्य निशाना था और उसे पूरी तरह से ढहा दिया। न्यू मार्केट इलाके में हिंसा और बुलडोजर एक्शन को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्र ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट। बंगाली परिवर्तन का आनंद ले रहे हैं।

TMC के सीनियर लीडर डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि यह तोड़फोड़ सरकारी निगरानी में की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मध्य कोलकाता में न्यू मार्केट के पास पुलिस की अनुमति से जीत के जश्न के हिस्से के तौर पर मीट की दुकानों को गिराने के लिए एक बुलडोजर लाया गया। CAPF के जवान आस-पास खड़े थे। उन्होंने आगे कहा, “यही है बीजेपी. दुनिया इन तस्वीरों को देखे।

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा- जगतबल्लभपुर में TMC पार्टी के दफ़्तर को कथित तौर पर बीजेपी के उपद्रवियों ने आग लगा दी है। यह उस स्थिति का एक चिंताजनक आईना है, जिसे झेलने के लिए अब बंगाल के लोग मजबूर हैं।

TMC और BJP वर्कर की हत्या

बंगाल में जारी हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को दिन में बीरभूम के नानूर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मंगलवार शाम न्यू टाउन इलाके में जीत के जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई।

चुनाव आयोग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने राज्य में हिंसा भड़काने वालों और तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। CEC ज्ञानेश ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के DGs सहित सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ अन्य पुलिस अफसरों को निरंतर गश्त पर रहने के आदेश दिए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि बंगाल में हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m