Mamata Banerjee Press Conference: ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा नहीं देने का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोपों की बौछार कर दी। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हराये गये हैं। टीएमसी की हारने के पीछे CEC मुख्य विलेन है। इस दौरान ममता ने बीजेपी पर 100 वोट चोरी करने और सीआरपीएफ पर खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे राजभवन क्यों जाना चाहिए? अगर मुझे शपथ लेनी होती, तो मैं चली जाती। उन्होंने कब्जा कर लिया है। क्या आपको लगता है कि मैं इस्तीफा दे दूं? मैं नहीं जाऊंगी। मैं सड़कों पर थीं। मैं सड़कों पर ही रहूंगी।

ममता ने आरोप लगाया कि सोमवार को काउंटिंग सेंटर के अंदर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और बदसलूकी की गई। ममता ने कहा- उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। धक्का देकर बाहर निकाला। उन्होंने चुनाव आयोग पर पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए इसे “प्रजातंत्र की हत्या” बताया। ममता ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से भी थी। उन्होंने भविष्य की रणनीति के लिए एक फाइंडिंग कमेटी बनाने की घोषणा की। ममता ने कहा कि चुनाव से दो दिन पहले ही हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया। जगह-जगह छापे मारे गए। IPS-IAS अधिकारियों का तबादला किया गया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। SIR में 90 लाख नाम हटा दिए गए थे। उन्होंने बहुत गंदे और चालाक तरीके अपनाए।

अब मैं आजाद चिड़िया, अपने तरीके से काम करूंगी

ममता ने कहा- मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ है। अब मैं एक आम व्यक्ति की तरह INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी। अभी मेरे पास कोई पद नहीं है, इसलिए मैं एक सामान्य नागरिक हूं। मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में दिया है। इन 15 सालों में मैंने एक पैसा भी पेंशन नहीं लिया और न ही कोई वेतन लिया। अब मैं एक आजाद चिड़िया हूं, इसलिए जो काम करना है, वह मैं अपने तरीके से करूंगी।

हम लोग बाउंस बैक करेंगे

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लोग पूरी दुनिया में है। लोगों को जानने दें कि कैसा अत्याचार किया। यदि वह खुद जीतते थे तो मैं कुछ नहीं बोलती, लेकिन जबदस्ती हराया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल एक पार्टी की सरकार चाहती है। पूरी दुनिया में गलत मैसेज जा रहा है कि प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हम लोग बाउंस बैक करेंगे। बंगाल में हम लोगों ने फाइट किया। हमारा फाइट बीजेपी के साथ नहीं था।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m