जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने जालंधर दौरे के दौरान मांड क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सतलुज दरिया के धूसी बांध के साथ-साथ पक्की सड़क बनाने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह सड़क मांड क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक विकास कार्य माना जा रहा है। इस परियोजना के तहत कुल 35 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क गिद्दड़पिंडी से फिल्लौर तक बनेगी, जो मांड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि बांध को भी मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के निवासियों को बाढ़ जैसी आपदाओं के समय बड़ी राहत मिलेगी।
क्यों महत्वपूर्ण है यह सड़क?
राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साल 2023 में मंडाला छन्ना के पास बांध टूटने के कारण इलाके के निवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। उस त्रासदी के बाद से ही बांध को मजबूत करने और उसके ऊपर पक्की सड़क बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी।
स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर
मंडाला छन्ना, गट्टा मुंडी कासू, गिद्दड़पिंडी और आसपास के अन्य गांवों के निवासियों ने इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर राहत व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मान सरकार द्वारा रखे गए इस नींव पत्थर को स्थानीय समुदाय एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से उनका जीवन स्तर बेहतर होगा और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
- तय जगह के बाहर लगाई दुकान तो सील, 41 से ज्यादा एफआईआर के साथ जब्त हुए भारी मात्रा में पटाखे
- राजद के शासन में शाम 6 बजे के बाद नहीं निकलते थे बिहार के लोग, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम के बिहार दौर पर भी दी जानकारी
- मातम में बदली दिवाली की खुशियां: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
- RBSE Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 10वीं और 12वीं की आंसर कॉपियों का पैटर्न पूरी तरह बदला!
- 7 रन पर OUT… फिर भी कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तेंदुलकर और पोंटिंग छूटे पीछे

