चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां धीयां सत्कार योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंनेन पंजाब की सभी महिलाओं से अपील की है किइस समय वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में बना रहे।
सीएम ने कहा कि अगर फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं रहेगा। अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा, तो ‘मावा धीयां’ योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। इस स्थिति में SIR का फॉर्म भरना अनिवार्य है, जिससे आप सभी योजनाओं का लाभ ले सके। साथ ही अपना वोट बचाने के लिए भी इस फॉर्म को भरना जरूरी है।
एक अगस्त को जारी होगी राशि
सरकार की ओर से मावां धीयां सत्कार योजना के तहत जिन महिलाओं ने स्कीम के लिए 25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अब 1 अगस्त को 3 महीने की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर की राशि भेजी जाएगी। जबकि इससे पहले 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 3 महीनों की राशि एडवांस भेजी जा चुकी है।इस योजना से महिलाओं में बेहद संतोष देखने में आया है।
- 60 देशों ने होर्मुज पर टोल लगाने का किया विरोध, समुद्री रास्तों पर पाबंदियों को लेकर दिया कड़ा संदेश
- बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा: पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
- दिल्ली में बिजली बिल पर सब्सिडी के लिए आधार अनिवार्य, रेखा सरकार ने जारी की अधिसूचना
- Hemant Soren: मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे कई नेता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दी श्रद्धांजलि
- Shardiya Navratri 2026: हजार फीट की ऊंचाई पर मां विजयासन धाम, नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

