चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा है कि यह बीजेपी के काम करने का तरीका है. जहां भी चुनाव आते हैं वहां इस तरह की हरकतें करते हैं. जैन पंजाब के सह प्रभारी हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया आया है. पंजाब में बीजेपी का अपना तो कोई जनाधार है नहीं तो इसलिए इस तरह की हरकते करते हैं. जिससे लोगों की छवि खराब हो लेकिन जनता सब समझती है.
आपको बता दें कि एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है और उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया. उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को बेहतर बनाने या अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, टेंडर की शर्तों में हेर-फेर और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसे लेकर अब आम आदमी पार्टी बेहद नाराजगी व्यक्त कर रही है.
आपको बता देने की इस घटनाक्रम के समय खुद सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि यह सब राजनीतिक है और पंजाब चुनाव की वजह से ऐसा हो रहा है.
- बिजनौर में डीएम-एसपी के सामने मस्जिद से आई तेज आवाज, लाउडस्पीकर उतरवाया; मुअज्जिन गिरफ्तार
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार,सुबह छाया रहेगा कोहरा
- Delhi News Brief: अरविंद केजरीवाल ने हिटलर से पीएम मोदी की तुलना की, दिल्ली को ₹2000 करोड़ का नुकसानः सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण कारोबार ठप
- बिहार में बाढ़ पीड़ितों को आज मिलेंगे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट जारी करेंगे दूसरी किस्त
- हरियाणा में शादी का अनोखा न्योता! 106 गांवों के हर घर पहुंचेगा कार्ड, CM से लेकर बड़े नेताओं तक को बुलावा

