चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर एक बार फिर से हमला बोला है. मान ने कहा है कि भाजपा बिना पैर की है. यही कारण है कि वह जहां चुनाव होता है वहां ईडी की रेड पड़वा कर दूसरी पार्टियों के लोगों को परेशान करती है. ईडी का उपयोग भाजपा अपने फायदे के लिए कर रही है.
सीएम ने कहा कि भाजपा को पंजाब में डर है यही कारण है कि वह आम आदमी पार्टी के लोगों को लगातार टारगेट कर रही है. लगातार पंजाब के सहप्रभारी को निशाना बनाया गया है.उन्होंने कहा कि जिस मामले का उल्लेख किया जा रहा है, उस समय जैन जेल में थे. उन्हें उम्मीद है कि अदालत से न्याय मिलेगा.
देश में चला है नया ट्रेंड
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश में ऐसा तरीका चल पड़ा है कि जहां चुनाव होने वाले हों, वहां विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को पहले से टारगेट करके रखा जाता है. किसी भी मामले में उन्हें फंसा कर दो-तीन महीने के लिए नेताओं को जेल भेज दिया जाए और बाद में मामले को देखा जाए. यह लोकतंत्र के खिलाफ है. ऐसा ही माहौल दिल्ली चुनाव के दौरान बनाया गया था जब संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी करवाई गई थी.
यह है नया मामला
आपके बता दें कि पंजाब से जुड़ा एक नया मामला प्रकाश में आया है,जिसमें ईडी ने जांच करवाई है. मामले में अजय सहगल और इंडियन कोआपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसायटी से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है. एजेंसी के अनुसार, कुछ रियल एस्टेट संस्थाओं को भूमि उपयोग परिवर्तन की सुविधा दिलाने के प्रयासों की जांच के दौरान नितिन गोहल की भूमिका सामने आई. इस बारे में ईडी का आरोप है कि गोहल ने मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी राजबीर घुम्मण से संपर्क का इस्तेमाल सरकारी कामकाज प्रभावित करने के लिए किया. अहम बात यह है कि एजेंसी ने तबादलों, तैनातियों और अन्य सरकारी लाभों में बिचौलिये की भूमिका का आरोप लगाया है.
- बिजनौर में डीएम-एसपी के सामने मस्जिद से आई तेज आवाज, लाउडस्पीकर उतरवाया; मुअज्जिन गिरफ्तार
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार,सुबह छाया रहेगा कोहरा
- Delhi News Brief: अरविंद केजरीवाल ने हिटलर से पीएम मोदी की तुलना की, दिल्ली को ₹2000 करोड़ का नुकसानः सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण कारोबार ठप
- बिहार में बाढ़ पीड़ितों को आज मिलेंगे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट जारी करेंगे दूसरी किस्त
- हरियाणा में शादी का अनोखा न्योता! 106 गांवों के हर घर पहुंचेगा कार्ड, CM से लेकर बड़े नेताओं तक को बुलावा

