Bharat Ratna for CEC Gyanesh Kumar Demand: चुनाव वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर खुलासे के बाद से मचे बवाल के बीच इंडिया ब्लॉक ने हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 30 जुलाई को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में 2 अक्टूबर से 8 अक्यूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ (सेव डेमोक्रेसी मार्च) और 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया। वहीं विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन के बीच सत्ता पक्ष की एक पार्टी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है। TMC के बागी गुट (TMC rebel faction) की पार्टी NCPI ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है।

पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ़ इंडिया ने अनुरोध किया है कि ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दिया जाए। NCPI के अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश चटर्जी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार के नेतृत्व की तारीफ की और शांतिपूर्ण मतदान, वोटर लिस्ट में सुधार और रिकॉर्ड मतदान का जिक्र किया है।

बता दें कि जहां एक तरफ विपक्ष और सीजेपी ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उसी बीच रविवार को अग्रवाल और वैश्व संगठनों ने ज्ञानेश कुमार के सपोर्ट में प्रदर्शन किया था। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव आयुक्त के लिए भारत रत्न की मांग भी की थी। उन्होंने हाथ में तख्तियां लेते हुए विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की थी। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का सपोर्ट किया था। वहीं अब नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ़ इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर भारत रत्न देने की मांग की है।

विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान किया

इधर इंडिया ब्लॉक ने सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान किया है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 30 जुलाई को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक हुई। करीब 3 घंटे चली बैठक में SIR, EVM-VVPAT और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को हटाने पर एक राय बनी। सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्यूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ (सेव डेमोक्रेसी मार्च) का ऐलान किया। जबकि 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया। 30 जुलाई को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में 20 विपक्षी दल शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है। आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m