पीयूष जायसवाल, नागदा(उज्जैन)। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में हुए भारत सिंह हत्या मामले पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, FIR के बाद 3 दिन तक भोपाल में छिपा था

भारत राजपूत का शव 30 मई को खेत में मिला था

दरअसल ग्राम पिपलियाडाबी निवासी भारत सिंह राजपूत का शव 30 मई को उसके खेत में मिला था। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में मृतक की पत्नी सोनाकुंवर और गांव के जितेंद्र सिंह के बीच प्रेम संबंध सामने आए। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

रफ्तार का कहरः मालवाहक की टक्कर से युवक की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, हादसे के बाद चालक फरार

शराब पिलाने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र सिंह ने भारत सिंह को शराब पिलाने के बहाने खेत पर बुलाया और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे प्रेम संबंध और जमीन बेचने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। वहीं मृतक भारत के परिजनों का कहना है कि हत्या की इस वारदात में अन्य लोगों की भूमिका भी हो सकती है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर सभी संभावित आरोपियों को सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m