हरियाणा के हिसार में भारत विकास परिषद की वीर शाखा का वार्षिक दायित्व ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

काजल, हिसार। भारत विकास परिषद की वीर शाखा, हिसार का दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार सायं 5:30 बजे लज़ीज़ रेस्टोरेंट, हिसार में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय संगठन सचिव श्री कमलेश गर्ग ने की। इस अवसर पर हरियाणा पश्चिम प्रांत के संरक्षक डॉ. तिलक राज आहूजा, जिला समन्वयक श्री ऋषिराज बुड़ाकिया, प्रांत महासचिव श्री रामनिवास वर्मा तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनोद जैन (जैन ज्वैलर्स, हिसार) मंचासीन रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पार्षद श्री सत्यवान पान्नु एवं पार्षद श्री संजय डालमिया उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सेंट्रल जेल, हिसार से एसपी श्री रमेश कुमार, सुखदा हॉस्पिटल से डॉ. अमित तथा गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से डॉ. ओ.पी. सांगवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। Bharat Vikas Parishad Hisar Ceremony की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई।

बेटियों को मिली आर्थिक सहायता

इसके उपरांत नन्हीं बालिकाओं ने बाल विवाह निषेध एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शाखा सचिव प्रो. सुनील कुमार ने किया। उन्होंने सत्र 2025-26 में वीर शाखा द्वारा सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए विविध सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रिपोर्ट प्रस्तुति के उपरांत “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रो. विवेक श्रीवास्तव ने अपने निजी कोष से 5 छात्राओं तथा मुख्य अतिथि श्री विनोद जैन ने अपने निजी कोष से 11 छात्राओं को ₹2,000 प्रति छात्रा की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

मेधावी छात्रा रितिका का सम्मान

समारोह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा रितिका एवं उनके परिवार का सम्मान करते हुए शाखा की ओर से ₹5,100 की सम्मान राशि भेंट की गई। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री विजय चावला को “भारत विकास परिषद सेवक सम्मान” से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मई, जून एवं जुलाई माह में जन्मदिन तथा वैवाहिक वर्षगांठ वाले सदस्यों को भी सम्मानित कर शुभकामनाएँ दी गईं। इसके उपरांत जिला समन्वयक श्री ऋषिराज बुड़ाकिया ने नवनियुक्त सदस्यों के साथ-साथ शाखा अध्यक्ष डॉ. रमेश आर्य, शाखा सचिव प्रो. सुनील कुमार एवं शाखा कोषाध्यक्ष श्री संजय भ्याणा को परिषद के प्रति निष्ठा एवं दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई।

सेवा का दायरा बढ़ाएगी शाखा

साथ ही शाखा की विभिन्न गतिविधियों के संयोजकों को भी उनके दायित्व ग्रहण करवाए गए। अपने उद्बोधन में प्रांत महासचिव श्री रामनिवास वर्मा ने भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार, सहयोग एवं समर्पण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शाखा अध्यक्ष डॉ. रमेश आर्य ने कहा कि भारत विकास परिषद की वीर शाखा सेवा का दायरा बढ़ाएगी और निशुल्क हॉस्पिटल की सुविधा दोगुनी की जाएगी। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया तथा हार्दिक आभार व्यक्त किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षेत्रीय संगठन सचिव श्री कमलेश गर्ग ने संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही अखिल भारतीय स्तर पर परिषद द्वारा “भारत को जानो प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा।

सैकड़ों सदस्यों ने लिया भाग

कार्यक्रम में सलाहकार मंडल के सदस्य श्री मदन लाल यादव, श्री संजय भ्याणा, श्री चंद्रभान चोपड़ा, श्री विकास खरब, श्री सुमित वर्मा, श्री प्रदीप वर्मा, डॉ. सुनीता भार्गव, श्री चंद्रभान वर्मा, श्री विजय चावला, डॉ. राजीव वर्मा, श्री हिमांशु वर्मा, श्री राजेंद्र ढाका, श्री विशाल बिसला, डॉ. प्रदीप, डॉ विरेंद्र यादव, श्री रविभूषण मोंगा, पार्षद श्रीमती सुमन यादव, डॉ. कविता मल्हाण, श्री कुलभूषण शर्मा, डॉ. देवेंद्र मोहन, चंद्रभान वर्मा तथा प्रयत्न फाउंडेशन से श्री अनिल कसाना सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।