राजेश वर्मा,नारायणगढ़ । भारत विकास परिषद शहजादपुर द्वारा आज माता बाला सुंदरी मंदिर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 लोगों की आंखों की जांच की गई।
शिविर का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष बलदेव शर्मा, संरक्षक परवीन भारद्वाज एवं महिला प्रमुख कुसुम भारद्वाज द्वारा किया गया। अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि परिषद निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हुए निःस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य कर रही है।

परिषद सदस्य गौरव गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान 4 मरीजों में मोतियाबिंद तथा 2 मरीजों में नाखूना (पर्टिजियम) की समस्या पाई गई। इन मरीजों को आगे के उपचार हेतु कपिल आई हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।
शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर सक्षम से करिशन सैनी, अस्पताल स्टाफ रमन, कपिल, सोनू, परवीन तथा परिषद के सदस्य परवीन शर्मा, मनीष बंसल, सोनिया जिंदल, आयुष गुप्ता, रतन लाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

