राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में घायल आरक्षक की मौत हो गई है। शुक्रवार को अश्विनी राणा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। 

यह भी पढ़ें: रेप के आरोपी नेता ने की आत्महत्या: रेलवे क्रॉसिंग पर मिला शव, 5 महीने की गर्भवती हुई थी नाबालिग

दरअसल, चार दिन पहले एनएच 719 निबुआ की चौकी पर 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी जिसमें आरक्षक घायल हो गया था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर किया था। जहां विरला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: मुरैना में भीषण सड़क हादसा: UP से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे समेत कई लोग घायल

मृतक आरक्षक अश्विनी राणा फूप थाने में पदस्थ था। उनके निधन की खबर सुनते ही परिवार और साथी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं। गौरतलब है कि NH 719 पर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। भिंड-ग्वालियर-इटावा हाइवे 719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर संत समाज कई बार आंदोलन कर चुका है लेकिन फिर भी अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m