भिवानी। गांव धनाना में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्यारी की मौत हो गई। हादसे में उसका 36 वर्षीय बेटा राजेश भी घायल हुआ है। परिजनों ने घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या बताया है। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल राजेश को परिजन इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
मृतका प्यारी गांव धनाना की रहने वाली थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वारदात परिवार के ही लोगों ने की है। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
जमीन विवाद को लेकर घटना की बात
भिवानी के एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है।
एसपी के मुताबिक, ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में परिजनों की शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


