शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधी 70 वर्षीय बुजुर्ग है जो रिटायर्ड वकील है। बच्ची उसे नाना पुकारा करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: कुएं से पानी भरने गई छात्रा का सगे भाइयों ने किया अपहरण, जबरन शादी का बनाया दबाव, घने जंगल में 3 घंटे तक…
दरअसल, पूरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। आरोपी भोपाल कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। पड़ोस में रहने वाकले डिफेंस ऑफिसर की बेटी उसकी नातिन के साथ खेलने के लिए उसके घर आती थी।
यह भी पढ़ें: 11 साल पुराने रिश्ते का खौफनाक अंत: लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
हर दिन की तरह बच्ची आरोपी बुजुर्ग के परिवार के बच्चों के साथ खेलने उसके घर आई थी। तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में छेड़खानी भी की। बच्ची के शरीर पर मां ने निशान देखे, तब बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

