राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी का एक हादसे में करंट लगने से असमय निधन हो गया। इस दुखद हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा और वकील समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

READ MORE: सड़क पर खुला तार बना काल: शॉपिंग करने निकले भाजयुमो जिला महामंत्री की करंट से मौत, पत्नी भी चपेट में आई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक  

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा: “भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता श्री दिव्यऋषि तिवारी जी का दुखद हादसे में निधन का समाचार हृदयविदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। इस दुखद घटना को लेकर जिला प्रशासन को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m