शब्बीर अहमद, भोपाल। BJYM Leader Dies Of Electrocution: राजधानी भोपाल में दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के एमपी नगर में खुले पड़े बिजली के पोल की खुली तारों की वजह से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। इसकी चपेट में उनकी पत्नी भी आ गई। 

यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर या सुसाइड? मौत से पहले महिला का वायरल वीडियो आया सामने, बोली- ‘पति को मत फंसाना’

दरअसल, दिव्यऋषि अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग के लिए एक मॉल पहुंचे थे। जब वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तब किनारे लगे एक स्ट्रीट पोल को उन्होंने पकड़ लिया। इस दौरान तार खुला हुआ था, जिससे करंट की चपेट में आते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सिंध नदी में कूदा था सर्राफा व्यापारी: 5 दिन बाद पत्थरों के बीच फंसा मिला शव, 2 पन्नों के सुसाइड नोट ने खोले बड़े राज

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पोल से अलग किया और सड़क पर ही सीपीआर दी। उन्हें फौरन एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक अनदेखी को उजागर कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m